देवघर

रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, इस हालत में मिली पीड़िता

कोई भी सरकार इस तरह के अपराधों के रोके जाने के दावे कर ले पर हालात उसके उल्ट ही नजर आते है (Uncle Raped 8 Year Old Niece In Khunti Jharkhand) (Jharkhand News) (Khunti News) (Deoghar News)...  
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2020, 10:01 PM IST
रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, इस हालत में मिली पीड़िता
रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, इस हालत में मिली पीड़िता

खूंटी,देवघर: उत्तरप्रदेश के #Hathras हाथरस (Hathras Gang Rape Case) में हुए कथित गैंगरेप को लेकर देशभर में उबाल है। लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो यह मामला महिला अपराध की एक बानगी मात्र है। कोई भी सरकार इस तरह के अपराधों के रोके जाने के दावे कर ले पर हालात उसके उल्ट ही नजर आते है। सच्चाई यह है कि छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। झारखंड के खूंटी से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां आठ वर्षीय बच्ची का रेप कर दिया गया।

यह मामला दरिंदगी का होने के साथ ही रिश्तों को शर्मसार करने वाला भी है। घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची गुरुवार शाम अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रही थी। इसी वक्त आरोपी जो कि रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है वहां पहुंचा। आरोपी बच्ची को बातों में लगाकर अपने साथ एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां उसने बच्ची को अपनी गंदी नियत का शिकार बनाया।

बहुत देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो घर वालों ने तलाश शुरू की। निर्माणाधीन मकान का कमरा बंद होने पर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो पीड़ित बच्ची लहुलूहान स्थिति में पड़ी मिली। परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई।

परिजनों ने मुरहू पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार किया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया। बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
2 Oct 2020, 10:01 PM IST
Published on: