1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxalite Attack: CRPF पर नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान जख्मी

Naxalite Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला कर दिया। आईईडी विस्फोट में CRPF के तीन जवान घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवघर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Mar 2025, 5:57 PM IST

Naxalites attack in Jharkhand, 3 CRPF soldiers injured in IED explosion

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

Naxalite Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला कर दिया है। आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए है। हादसे में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोट और हथियार जब्त किए थे। इतना बड़ा जखीरा पकड़ा जाने के बाद तलाशी अभियान चल रहा था।

घायल जवानों को रांची किया शिफ्ट

कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने इस घटना की जानकारी दी है। मनोज रतन ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके की है। बुधवार को सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया है।

डीजीपी बोले, तीन जवान हुए है घायल

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा, हमारे तीन जवान घायल हुए हैं। हमारे एक रेडियो ऑपरेटर के पैर में गंभीर चोट आई है। हमारे डॉक्टर ने हमें बताया है कि वो कुछ सर्जरी करेंगे और उसे स्थिर करने की कोशिश करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उसे तुरंत एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज सकते हैं। डॉक्टर जो भी फैसला लेंगे, हम वही करेंगे। हम पूरी तरह से अपने जवानों के साथ खड़े हैं। डीजीपी ने आगे कहा कि उनके (नक्सलियों) पास कोई गोला-बारूद नहीं है। हम उनके खिलाफ़ कार्रवाई कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई हुई है, कई मारे गए हैं और जो बचे हैं उन्हें 31 मार्च तक पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- …वर्ना कोयला और खनिज की सप्लाई हो जाएगी बंद, झारखंड के CM सोरेन ने केंद्र को क्यों दी चेतावनी?

जवानों ने जब्त किया था हथियारों का जखीरा

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सीआरपीएफ जवानों को हथियारों का एक जखीरा मिला था। सर्च अभियान के दौरान जवानों को देसी पिस्तौल एक, देसी काबाईन एक, देसी बोल्ट एक्शन राइफल , 303 राउंड 13, 7.62 एमएम का राउंड आठ, 7.62 एसएलआर पिस्टन रॅाड एक, 10 किलो के दो आईईडी, डुअल डेटोनेटर ड्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर,), तीन वॉकी टॉकी जब्त किए थे। इनके अलावा तीन कॉर्डेक्ट वायर , छह नक्सली वर्दी के कपड़ा, दो नक्सली बैनर, स्पाइक रॉड 95 पीस, कंटेनडर के साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें भी मिली।