बीजेपी प्रवक्ता ने मॉक पार्लियामेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि वहां भी प्रियंका गांधी की कुर्सी दूसरी कतार में लगाई गई थी और उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थकों के बीच खींचतान चल रही है। उनके मुताबिक, राहुल खेमे में प्रियंका खेमे को लेकर असुरक्षा है और प्रियंका गांधी को दबाने की कोशिश की जा रही है।