1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जयपुर से मुंबई ले जा रहा था खेप

Fake Currency Case: तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इस मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:55 PM IST

Telangana Fake Currency arrest Case

नकली नोटों के साथ पुलिसकर्मी (फोटो-IANS)

Fake Currency Scam: गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर एक कार्रवाई में 60 लाख रूपये मूल्य के नकली नोटों को जब्त किया है। पुलिस ने तेलंगाना के सिंकदराबाद रेलवे स्टेशन पर एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

शख्स का नाम शिवरतन महिया बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए नकली नोट 500 रुपये के 12 बंडलों में थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नोट वह जयपुर से मुंबई ले जा रहा था।

2.2 लाख में करना था ट्रांसफर

गिरफ्तार आरोपी शिवरतन महिया ने पूछताछ में बताया कि उनसे 60 लाख मूल्य के ये नकली नोट 2.2 लाख रुपये के एवज में जयपुर से मुंबई ले जाने की डील की थी। उसने यह डील 25 साल के ओम प्रकाश के कहने पर की थी। फिलहाल ओम प्रकाश फरार चल रहा है। नकली नोटों की खेप मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में चलाए जा रहे एक संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान बरामद हुई।

20 रुपये के नकली सिक्कों का हुआ भंडाफोड़

बाजार में सिर्फ नोट ही नहीं बल्कि सिक्के भी नकली हो सकते हैं। एक दूसरे मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-I) ने नकली सिक्के बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य के नकली 20 रुपये के सिक्के बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का मुख्य सरगना माने जाने वाला उपकार लूथरा भी शामिल है। इससे नकली सिक्के बनाने, सप्लाई करने और उन्हें बाजार में चलाने वाले पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

कैसे पकड़ा पुलिस ने नकली सिक्कों का खेल?

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 पाउच में रखे गए 5,000 नकली सिक्कों को ले जाते हुए पकड़ा। जांच में नकली सिक्कों की सप्लाई चेन का सुराग जीरकपुर तक मिला। इसके बाद तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सिक्के बनाने वाला मुख्य व्यक्ति और उसके साथी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले इन नकली सिक्कों को लगभग 70,000 रुपये में सप्लाई किया जाता था।