1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Surat Crime: सूरत के अमरोली इलाके में घरेलू विवाद के बाद 22 वर्षीय बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी। मोबाइल टूटने से नाराज बेटी का पिता से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:28 PM IST

Surat Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Father Murder Case: सूरत के अमरोली थाना क्षेत्र के कोसाड आवास इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान मामूली बात पर तैश में आई एक 22 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। गुस्से में बेटी ने पहले कुकर के ढक्कन से पिता के सिर पर वार किया और फिर चाकू से पेट पर हमला कर उनकी जान ले ली।

आरोपी पुत्री को गिरफ्तार

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अमरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह खौफनाक वारदात कोसाड आवास एच-5 की बिल्डिंग नंबर 365 में हुई। मूल रूप से बोटाद जिले के ढसा तहसील के जलालपर की रहने वाली और सूरत में छिटपुट मजदूरी करने वाली काजल उर्फ विक्रम (22) का अपने पिता रमेशसिंह कैलाससिंह राजपूत से घर के काम को लेकर झगड़ा हुआ था। बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि रमेश सिंह ने गुस्से में आकर पुत्री का मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया।

मोबाइल टूटने से थी नाराज

मोबाइल टूटने से नाराज काजल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने अपना आपा खो दिया। आवेश में आकर उसने पास रखे कुकर के ढक्कन से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने चाकू से पिता के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण रमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

शातिर आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही अमरोली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मृतक की पत्नी मंजूबेन उर्फ चंपाबेन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पुत्री काजल को कोसाड आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ सूरत के रांदेर थाना क्षेत्र में राह चलते युवक से 51 हजार रुपए महंगा मोबाइल छीनने के मामले में अमरोली पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल अयाज शेख (19), निवासी कोसाड आवास, अमरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अमरोली-सायण रोड स्थित लाखा बावानी दरगाह के पास से पकड़ा।