1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP से इस्तीफे के बाद पठानमाजरा का बड़ा खुलासा, बताया BJP में जाने की सलाह किसने दी थी?

AAP MLA Resignation In Punjab: पंजाब में AAP के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने BJP में शामिल होने की सलाह देने वाले नेताओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2026, 6:55 PM IST

AAP MLA Resignation In Punjab News

AAP को छोड़कर जाने वाले विधायक (फोटो- IANS)

Punjab Elections 2027: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा सीट पर पानी सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार ने इसे दूर करने के लिए कुछ नहीं किया।

पठानमाजरा ने आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए धर्म और आस्था का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कुछ नेताओं ने ही उन्हें BJP में जाने की सलाह दी थी, लेकिन उनको टिकट मिलने के बाद वे लोग ही हमको गलत ठहरा रहे हैं।

पानी की समस्या दूर नहीं कर पाई सरकार

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके बावजूद सरकार ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में 11 एकड़ जमीन दी है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के साथ 20 करोड़ रुपए भी जारी किए गए, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।

BJP में जाने की सलाह देने वाले अब लगा रहे आरोप

पठानमाजरा ने कहा कि धारीवाल और कुछ दूसरे नेताओं ने ही उन्हें बताया था कि आम आदमी पार्टी सही नहीं है और उन्हें BJP में शामिल होना चाहिए, क्योंकि वह राष्ट्रीय पार्टी है। वे हमे अपने साथ लेकर गए थे। लेकिन अब जब उन नेताओं को टिकट मिल गए हैं तो वे हम पर ही आरोप लगा रहे हैं।

धर्म और आस्था को राजनीति में घसीटने का आरोप

पठानमाजरा ने कहा कि वे अपने गुरु और धर्म के खिलाफ नहीं जाना चाहते, जिसका वे सम्मान करते हैं। उनका आरोप है कि पार्टी राजनीतिक हमले करने के लिए लोगों की धार्मिक आस्था का भी इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में वे नहीं रह सकते।

दो विधायकों ने छोड़ी AAP

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों ने भगवंत मान सरकार को भी घेरा। उन्होंने नशा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर AAP सरकार को घेरा और चुनावी वादों को याद दिलाते हुए कहा कि साढ़े चार साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इन समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय