13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से उठी रिजिम चेंज की आवाज, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

Sanjay Raut: इंडिया गठबंधन की रैली में एक बार फिर से रिजिम चेंज को लेकर विवादित बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा कि ये परिवर्तन की रैली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2026, 3:50 PM IST

Sanjay Raut

Sanjay Raut: (फाइल फोटो-ANI)

Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शिव सेना (यूबीटी) के नेता ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने फिर से रिजिम चेंज को लेकर कहा। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए देश में क्रांति आ रही है और हम रिजिम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं।

इंडिया गठबंधन की इस रैली नें तमाम विपक्षी नेता शामिल हुए। रैली में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, संजय राउत और तेजस्वी यादव जैसे हर विपक्षी पार्टी से नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाए गए हैं।

'बीजेपी की विदाई तय है'

इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में ऐसी कोई भी रैली नहीं देखी हैं और न ही किसी ऐसे कार्यक्रम की जानकारी है। उनके मुताबिक हो सकता है कि बहुत पुराने समय में ऐसा हुआ हो। लेकिन मौजूदा माहौल में ऐसे कभी देखने को नहीं मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसे माहौल में हो रहा है जब बीजेपी सत्ता में है और पीएम मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। जनभावना का इतना बड़ा सैलाब मैंने अबतक न कभी सुना था और न कभी देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी की विदाई तय हैं। उनका बाहर होना अब पूरी तरह तय नजर आ रहा है।

'ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे'

रैली में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि पिछले कई दशकों में रामलीला मैदान में कई बड़ी जनसभाएं हुई हैं, लेकिन आज की रैली का पैमाना वैसा है जैसा यहां पहले कभी नहीं देखा गया। यहां से जो संदेश जा रहा है उसका मतलब है कि ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे।

योगी पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने योगी को रामलीला मैदान में रैली में आने का न्योता तक दे दिया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट कम हो गए हैं। अखिलेश ने योगी के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह डेटा किसने दिया। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो कहीं से तो डेटा आया होगा।