1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA गठबंधन की महारैली में बोले सचिन पायलट- देश में तानाशाही बर्दाश्त नहीं, ज्ञानेश कुमार को जाना होगा

INDIA Bloc Rally Update: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में सचिन पायलट ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। शशि थरूर ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, वहीं अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा की सत्ता से विदाई का दावा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 3:10 PM IST

Sachin Pilot

Sachin Pilot (Photo-ANI)

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देशभर से लोग न्याय की मांग करने, लोकतंत्र बचाने और वोटों की चोरी के खिलाफ आवाज उठाने दिल्ली पहुंचे हैं। देशभर में माहौल बदल रहा है और अब तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से जाना चाहिए।

बोले- लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि

सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में शासन जनता का होता है। चुनाव में जीत हो या हार, जनता हमेशा सबसे आगे रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा वाली पार्टी है और अहिंसा, प्रेम, सद्भाव तथा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

शशि थरूर का चुनाव आयोग पर निशाना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोगों का मुख्य चुनाव आयुक्त से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम हटाकर कोई निष्पक्ष व्यक्ति भारत का राजनीतिक भविष्य तय नहीं कर सकता। शशि थरूर ने कहा कि देश में लोगों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नहीं देखना चाहते, जिस पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हों। थरूर ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र में लोगों के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना जरूरी है।

अधीर रंजन चौधरी बोले- भाजपा की विदाई के दिन तय हो चुके हैं

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली नहीं देखी। मौजूदा राजनीतिक माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना अपने आप में खास है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ से साफ है कि भाजपा की सत्ता से विदाई का समय तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विदाई अब निश्चित होती दिख रही है।