1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress Rally: ‘मोदी जाएगा, जरूर जाएगा’, दिल्ली रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कब तक जारी रहेगा प्रदर्शन

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 Nov 2026, 4:04 PM IST

Mallikarjun Kharge news

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Photo-ANI)

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन की रैली है। इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। 

रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे खुद तय करते हैं कि उन्हें कौन वोट देगा। जनता उन्हें नहीं चुनती। मौजूदा केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार - ये सब 'चोरी' की सरकारें हैं। 

मोदी जरूर जाएंगे- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जरूर जाएंगे। जब आप पूरे संकल्प और एकता के साथ लड़ेंगे, तो जीत हमारी होगी। हम सब मिलकर लड़ेंगे, मोदी को हटाएंगे, संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र को मजबूत करेंगे और अपने देश को बचाएंगे। 

ज्ञानेश को हटाकर ही लेंगे दम- खरगे

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाकर ही विपक्ष दम लेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। इस दौरान एक नारा भी दिया- मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ। 

रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम बीजेपी को हटाने तक चैन से नहीं बैठेंगे। विपक्ष को डराने के लिए सरकार ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सब लड़ना जानते हैं।

अखिलेश ने भी रैली को किया संबोधित

दिल्ली के रामलीला मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी उत्तर प्रदेश से आए थे, उन्हें अब उत्तर प्रदेश से ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि किसी का स्वागत कैसे करना है और उससे भी बेहतर तरीके से विदाई कैसे देनी है। वर्ष 2027 में ऐसी विदाई होगी कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल दोबारा सत्ता में लौट नहीं पाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। यहाँ उमड़ा भारी जनसमर्थन और क्रांति के नारे इस बात का प्रमाण हैं कि बदलाव कभी भी आ सकता है।