1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामलीला मैदान की महारैली में गरजे राहुल गांधी: बोले- हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, ज्ञानेश कुमार पर होगी कार्रवाई

INDIA गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची से 15 प्रतिशत वोटरों के नाम हटा दिए गए। उन्होंने इसे वोट चोरी बताते हुए चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 4:59 PM IST

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi (Photo-ANI)

INDIA Bloc Rally: नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया (INDIA) गठबंधन की महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले, लेकिन मैं इसके उलट कह रहा हूं मोदी कहीं नहीं जा सकते। अगर वे जाना भी चाहें तो उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद वे सीधे उनके सामने खड़े होंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानेश कुमार न होते तो मोदी पीएम न बनते

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बात सुनिए, मैं जो कहता हूं वह हमेशा सच साबित होता है। मैं देश के हर नागरिक और युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे और जेल जाएंगे। ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते और न ही अमित शाह देश के गृह मंत्री बन पाते।

अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं आपसे इसके उलट कह रहा हूं: नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते। अगर वे जाना भी चाहें, तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम सीधे उनके सामने खड़े होंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं। वे डरे हुए हैं। उन्होंने देश की आत्मा और आवाज को दबाने का सबसे बड़ा अपराध किया है। लेकिन हम नफरत या दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं, हम प्यार करने वाले लोग हैं। हम देश में फिर से प्यार और भाईचारा लाना चाहते हैं।

2024 के चुनाव को बताया 'गैर-कानूनी' व 'चोरी का चुनाव'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 के चुनावों के बाद भारत के 15 प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसका साफ मतलब है कि 2024 का चुनाव एक अवैध और 'स्टोलन इलेक्शन’ (चोरी का चुनाव) था। यह बात मैं नहीं कह रहा, चुनाव आयोग के आंकड़े खुद कह रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सालों से मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनावों में ईवीएम और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने के जरिए वोटों की हेराफेरी की गई है।

दो-तीन लोगों के हाथ में सिमटी देश की संपत्ति

राहुल गांधी ने कहा कि शिव की बारात में हर कोई शामिल हो सकता है। हर जीव, हर इंसान। क्या किसी को उसमें जाने से रोका जा सकता है? नहीं। हम वैसा ही भारत चाहते हैं। अगर कोई किसान मेहनत करता है, तो उसे उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए। अगर कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करता है, तो उसे रोजगार मिलना चाहिए। हम ऐसा देश नहीं चाहते जो सिर्फ दो या तीन लोगों के लिए हो।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा धर्म सिखाता है कि कोई दुश्मन नहीं है। हमें हर किसी से सीखना चाहिए और प्यार से काम करना चाहिए। चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, आदिवासी हो, दलित हो, महिला हो या दिव्यांग लाइन में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज की रक्षा हमें करनी है। देश को फिर से सही पटरी पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान फिर खुलेगी और देश एक बार फिर सही रास्ते पर चलेगा।