1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA Bloc Rally: ‘पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनाने की कोशिश’, महबूबा मुफ्ती ने विपक्ष की रैली में ऐसा क्यों कहा?

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने देशवासियों से संविधान बचाने की अपील करते हुए कहा कि पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनने से रोकना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 Nov 2026, 5:12 PM IST

INDIA Bloc Rally

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

INDIA Alliance Mega Rally: दिल्ली में एसआईआर के विरोध में विपक्षी गठबंधन द्वारा एक महारैली का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस संविधान ने देश के नागरिकों को वोट देने, सरकार बदलने, मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने और नई सरकार बनाने का अधिकार दिया है, अब उसी अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है।

जम्मू कश्मीर का किया जिक्र

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों को बर्बाद कर दिया गया है। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर में संविधान को खत्म कर दिया गया। उन्होंने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा कि अब सभी को अपना संविधान और लोकतांत्रिक अधिकार बचाने के लिए आगे आना होगा।

पूर्व सीएम मुफ्ती ने कहा कि देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है, कहीं ऐसा न हो कि पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बना दिया जाए।

इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से एकजुटता का भी संदेश दिया। मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन के साथी जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में वे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पाते होंगे। मुझे इस बात का दुख है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और उन्हें रात में नींद नहीं आती। लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा अपराध किया है- देश की आवाज और आत्मा को दबाने की कोशिश करके।

लेकिन हम नफरत और दुश्मनी की राजनीति करने वाले लोग नहीं हैं। हम प्रेम और भाईचारे में विश्वास रखते हैं। हम इस देश में फिर से प्रेम, सद्भाव और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन किसी एक राजनीतिक दल या किसी एक नेता का नहीं है। यह सभी की एकजुट आवाज़ है। यह भारत का विरोध प्रदर्शन है, यह भारत की जनता की आवाज है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय