कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी रैली में केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा। खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारें भी 'चोरी' की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद तय करते हैं कि उन्हें कौन वोट देगा, जनता उन्हें नहीं चुनती।