AAP MLAs Resign: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों विधायक आज अमित शाह की जनसभा में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी है, इसका अभी कारण नहीं बताया है। इसके लिए उन्होंने शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।