दरअसल, यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा इस इलाके में अपना प्रभाव बनाने के लिए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री इसी से चुनती है। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम बनाया था। ये दोनों नेता मालवा क्षेत्र की विधानसभा सीटों से जीते थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सीएम इसी क्षेत्र से बनाया था। भगवंत मान ने धुरी से विधानसभा चुनाव जीता था, जो इसी क्षेत्र की विधानसभा सीट है।