देवरिया

फ्लाइट से जाने का चस्का दरोगा को पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड

नाबालिग बेटी की मुंबई से बरामदगी के लिए उसकी मां से फ्लाइट का टिकट बनवाने वाले दरोगा को शुक्रवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। मीडिया में आए इस मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर उन्होंने यह कार्रवाई की।

2 min read
Jul 27, 2024

जिले में एक मामला काफी चर्चित हो रहा है बता दें कि लापता किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से ही फ्लाइट का टिकट करवाया। आरोप है कि जानकारी होने पर एसपी ने सीओ को भेजकर जांच करवाई, तो आरोप सही निकला। एसपी ने सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए है।

तीन पुलिसकर्मियों के जाने के लिए कराया फ्लाइट का टिकट

बघौचघाट थाना क्षेत्र से लापता किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिसकर्मियों ने किशोरी की मां से न केवल आने-जाने का खर्च लिया। बल्कि दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के जाने के लिए फ्लाइट से टिकट बुक कराया। किशोरी की मां का कहना है कि उसने अपना खेत बंधक रखकर पुलिसकर्मियों की यह डिमांड पूरी की है।गुरुवार को एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी से मामले की जांच कराई। मामले की पुष्टि होने के बाद दारोगा लक्ष्मी नारायण पांडेय को शुक्रवार की शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच जारी रखने का आदेश दिया है।आरोपित और किशोरी का लोकेशन मुंबई के पाल घर जिले में मिला। जिसके बाद विवेचक लक्ष्मी नारायण पांडेय, सिपाही रुपेश यादव और महिला सिपाही वंदना यादव को मुंबई भेजने की तैयारी 16 जून को हुई।

वापस लौटने के लिए ट्रेन का टिकट भी मां ने करवाया

सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण ने किशोरी की मां से 22 हजार रुपए से फ्लाइट का टिकट करवाया। साथ ही पांच हजार रुपए खर्च के नाम पर लेकर फ्लाइट से मुंबई गए। किशोरी को बरामद कर लिया। इतना ही नहीं, वापस लौटने के लिए भी छह हजार रुपए का ट्रेन का टिकट भी इनके द्वारा किशोरी की मां से ही बनवाया गया था।

SP देवरिया

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर को कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी उसमें दोषी पाया जाता है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 Jul 2024 09:55 am
Also Read
View All

अगली खबर