-पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर FIR मामला-कांग्रेसियों ने देवास शहर के चौराहों पर जलाया CM शिवराज का पुतला-भीड़ को भगाने के लिये पुलिस ने किया वॉटर केनन का इस्तेमाल-कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देवास। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के ऊपर एफआईआर कराने का मामला अब गर्माने लगा है। इस संबंध में बुधवार को कांग्रेस ने देवास शहर में प्रदेश सरकार विरोध प्रदर्शन तो किया ही, साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला भी फूंक डाला।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
अलग-अलग चौराहों पर पांच जगह पुतला फूंका
शहर के सयाजी द्वार के साथ साथ अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने शहर के पांच चौराहों पर पुतला दहन किया। इसके साथ ही, विरोध में कांग्रेस द्वारा शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिये पुलिस द्वारा भी वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, पुतला दहन रोकने के लिये हल्के बल का इस्तेमाल भी किया गया। हालांकि, कांग्रेसी तब भी नहीं माने और कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।