देवास

एमपी में गाय काटने पर बवाल, देवास में जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद आरोपियों का घर ढहाया

Dewas cow case- House of accused demolished after slaughtering cow in Dewas

2 min read
May 19, 2024
Dewas cow case- House of accused demolished after slaughtering cow in Dewas

Dewas cow case- House of accused demolished after slaughtering cow in Dewas - एमपी में गाय काट देने पर बवाल मच गया। प्रदेश के देवास जिले के एक गांव में यह वारदात हुई। यहां सुबह सुबह दो गायों का कत्ल कर दिया गया। गोकशी की वारदात की जैसे ही जानकारी मिली, लोग गुस्सा उठे। ग्रामीणों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन ​करते हुए देवास में चक्काजाम कर दिया। लोगों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों का घर ढहा दिया।

देवास के खेताखेड़ी गांव में कुछ बदमाशों ने दो गायों को ​काट डाला। उनके अवशेष लेकर जाने लगे तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। गायों के कत्ल की खबर सुनकर इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोग घरों से निकले और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

गोकशी के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने देवास बरोठा मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण बीच सड़क पर बैठ गए जिससे जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर के थानों के टीआई और सीएसपी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर बमुश्किल शांत करा जाम समाप्त कराया। इधर आरोपियों का घर भी ढहा दिया गया।

देवास जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर देवास से बरोठा मार्ग पर खेताखेड़ी गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया। बताया गया कि सुबह 6 बजे गांव में गोकशी की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। जिले और आसपास के सभी थानों के टीआई व सीएसपी के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा किसी तरह जाम खुलवाया।

इधर गोकशी के एक आरोपी का मकान ढहा दिया गया। 26 साल के आमीन पिता याकूब शाह का मकान नगर निगम की टीम ने जमींदोज कर दिया। बड़ा बाजार निवासी आमीन पर भी गाय काटकर ले जाने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस बल व जिला प्रशासन की टीम की मौजूदगी में उसका घर ढहा दिया गया।

Published on:
19 May 2024 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर