धमतरी

मवेशी चराने गए पति-पत्नी पर भालू ने किया हमला, बचाव के पहुंचे लोग तो…

क वृद्ध दंपत्ति पर भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Oct 23, 2018
bear attack
मवेशी चराने गए पति-पत्नी पर भालू ने किया हमला, बचाव के पहुंचे लोग तो...

बोराई. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सीतानदी अभ्यारण्य में मवेशी चराने गए एक वृद्ध दंपत्ति पर भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को एकावरी निवासी संतोष यादव (55) निवासी घुटकेल अपनी पत्नी के साथ मवेशी चराने के लिए सीतानदी के एकावरी जंगल गया था। वनकक्ष क्रमांक 276 मेेंं मवेशी चराते-चराते दोपहर हो गई। मवेशी को लेकर पति-पत्नी घर लौट रहे थे कि तभी दोपहर 2 बजे जुनाफैल के पास जंगल से भालू निकल आया और उन पर हमला कर दिया।

भालू के हमले से पति-पत्नी दोनों के हाथ, पैर और चेहरे में गंभीर चोंटे आई है। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बीच-बचाव के लिए दौड़े और किसी तरह भालू को खदेडऩे में सफल हो गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को 102 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक केन्द्र नगरी लाया गया। सरपंच बिज्जू मरकाम ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति बेहद गरीब है।

Published on:
23 Oct 2018 11:00 pm