धमतरी

शहीद के अंतिम संस्कार में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री

अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए प्रदेश के केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद आए
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 11:27 AM IST
cg news
शहीद के अंतिम संस्कार में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के टिकेश्वर ध्रुव दंतेवाड़ा में हुए माओवादी घटना में शहीद हो गए जिनका सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा में हुए माओवादी घटना में जो 7 जवान शहीद हुए थे, उसमें एक धमतरी ब्लाक के ग्राम परेवाडीह का टिकेश्वर ध्रुव(35) पिता जहूर ध्रुव भी शामिल है। सोमवार को सुबह उसका पार्थिव शरीर गृहग्राम लाया गया। करीब 9 बजे घर से बाजे-गाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।

देशभक्ति गीतों के साथ उसकी अंतिम यात्रा का पूरे गांव में भ्रमण करवाया गया, जिसमें स्कूली बच्चे, ग्रामीण, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, उधर जवान टिकेश्वर के शहीद होने की खबर मिलते ही परेवाडीह सहित देमार, उसलापुर, तेलीनसत्ती सहित आसपास गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आ गए। करीब 11 बजे सभी शमशान घाट पहुंच गए।

कल्याण सिंह निर्मलकर, गुड्डा रजक फिरोज खान, सरपंच कालिंद्री बाई ध्रुव, उपसरपंच सियाराम, रिटायर्ड सैनिक कुलेश्वर साहू, शिवदयाल, राजाराम, दीनदयाल आदि ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

[typography_font:18pt]संवेदना व्यक्त
[typography_font:14pt;" >केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शहीद के भाई ओमभक्त ध्रुव से फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद टिकेश्वर की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूरा देश ऐसे वीर शहीदों को नमन करता है।

एसपी, रजनेश सिंह ने बताया शहीद टिकेश्वर ध्रुव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी, तभी मंत्री अजय चंद्राकर आए। उनके इंतजार के लिए अंतिम संस्कार में विलंब नहीं किया गया।

Published on: