धमतरी

CG News: टमाटर से भरे वाहन का RTO ने काटा 28 हजार का चालान, किसान ने जताया विरोध

CG News: आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड के टीआई अनुपम पटेल ने कहा कि पिकअप का रजिस्टर्ड वेट सामान सहित 34390 किलो निर्धारित है। किसान के पिकअप में 45090 किलो वेट था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 9:18 AM IST
CG News

CG News: आटीओ फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने शनिवार को टमाटर से भरे पिकअप को ओवरलोड बताते हुए 28 हजार रूपए का ऑनलाइन चालान काटा। इस कार्रवाई को सब्जी उत्पादक किसान शब्बीर शाह ने अनुचित बताते हुए पिकअप सहित टमाटर लेकर कलेक्ट्रेट धमतरी पहुंच गया।

CG News: अधिक लोडिंग के कारण कटा चालान

किसान के इस विरोध प्रदर्शन को लोग टमाटर विक्रेता समझकर खरीदारी करने पहुंच गए। (Chhattisgarh News) इधर अधिकारी का कहना है कि क्षमता से अधिक लोडिंग के कारण चालान कटा है। अभी संबंधित किसान ने चालान नहीं पटाया है। किसान शब्बीर शाह ने बताया कि वह धमतरी का रहने वाला है। केशकाल में खेती-बाड़ी करता है।

वाहन समेत टमाटर की कुल लोडिंग 26 क्विंटल

शनिवार को केशकाल से पिकअप ( सीजी-27-एम-4955) में 106 कैरेट टमाटर भरकर श्यामतराई कृषि उपज मंडी आ रहा था। इसी दौरान श्यामतराई सब्जी मंडी के पास आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड ने वाहन रोक लिया।

थोड़ी देर बाद शब्बीर शाह के मोबाइल में 28000 रुपए का चालान कटने का मैसेज मिला। पिकअप में 105 कैरेट टमाटर है। वाहन समेत टमाटर की कुल लोडिंग 26 क्विंटल है। इसके बाद भी आरटीओ विभाग द्वारा कार्रवाई कर दी गई।

कई बार दे चुके चेतावनी

CG News: आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड के टीआई अनुपम पटेल ने कहा कि पिकअप का रजिस्टर्ड वेट सामान सहित 34390 किलो निर्धारित है। किसान के पिकअप में 45090 किलो वेट था। (Chhattisgarh News) इनके पास परमिट भी नहीं था। किसान को कई बार ओवरलोडिंग करने को लेकर चेतावनी भी दे चुके हैं। अभी ऑनलाइन चालान सिर्फ भरा गया है। यह राशि किसान ने पटाई नहीं है।

Updated on:
15 Dec 2024, 9:18 AM IST
Published on: