धमतरी

CG Rape Case: कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा का किया रेप, पहले बादाम शेक में नशीली दवा पिलाई फिर…वीडियो बनाया

CG Rape Case: धमतरी में बादाम शेक में नशीली दवा मिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 11:09 AM IST
CG Rape Case

CG Rape Case: धमतरी में बादाम शेक में नशीली दवा मिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 24 जनवरी को आरोपी तुकेश्वर साहू (34) निवासी रिसाईपारा व मनभावन कहरा (34) निवासी सीतामणी जिला कोरबा वर्तमान निवासी (Dhamtari Rape Case) जांजगीर द्वारा महिला को बादाम शेक में नशीली पेय पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376-ए, 506 अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। तुकेश्वर साहू को 9 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

CG Rape Case: यह है पूरा मामला

कोतवाली टीआई शरद ताम्रकार ने बताया कि बस्तर से एक छात्रा पढ़ाई करने धमतरी आई थी। वह नगरी रोड स्थित एक कृषि कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शहर के मकई चौक स्थित एक भवन में किराए से रहती थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर तुकेश्वर साहू (34) निवासी जांजगीर ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। प्रोफेसर ने अपने सहयोगी मनभावन कहरा (34) जांजगीर के साथ मिलकर पीड़िता को बादाम शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया। इसका अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रोफेसर तुकेश्वर साहू और मनभावन कहरा के खिलाफ धारा 376 (घ), 506 के तहत एफआईआर की। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर तुकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लेकिन मौके का फायदा उठाकर सहयोगी मनभावन कहरा फरार हो गया था। उसे भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

Updated on:
2 Jun 2024, 11:09 AM IST
Published on: