धमतरी

तेज रफ़्तार वैन ने बाइक को मारी ठोकर, पिता के सामने हुई बेटी की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार वैन की चपेट में आने से कालेज छात्रा मनीषा ध्रुव (19) की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 4:29 PM IST
तेज रफ़्तार वैन ने बाइक को मारी ठोकर, पिता के सामने हुई बेटी की दर्दनाक मौत
तेज रफ़्तार वैन ने बाइक को मारी ठोकर, पिता के सामने हुई बेटी की दर्दनाक मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वैन की तेज रफ़्तार से कॉलेज छात्रा की मौत हो गयी है।तेज रफ्तार वैन की चपेट में आने से कालेज छात्रा मनीषा ध्रुव (19) की मौत हो गई। इस घटना में बाइक चालक उसके पिता रोशन ध्रुव भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

READ MORE: हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गया सुहाग, दुल्हन के सामने दूल्हे की दर्दनाक मौत

वापस घर लौट रहे थे
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। कुरूद ब्लाक के ग्राम दर्री निवासी रोशन ध्रुव अपनी बेटी मनीषा ध्रुव को लेकर किसी काम से कोर्रा गया था। यहां से जब वह वापस अपने घर लौट रहा था कि ग्राम रींवागहन के पास एक तेज रफ्तार वैन ने उसे ठोकर मार दिया।

READ MORE: मासूम बेटी के साथ पति की ऑटो में बैठी थी मां, अचानक हुई अनहोनी और गोद हो गई सूनी

गर्मिणो ने करवाया भर्ती
दुर्घटना में रोशन ध्रुव अपने वाहन से दूर जा गिरा, वहीं मनीषा को गंभीर चोंटे आई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें डीसीएच में भर्ती कराया गया। अत्यधिक मात्रा में रक्त्रास्व होने से मनीषा की अस्पताल में ही मौत हो गई, वहीं रोशन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस मामले को दर्ज कर फरफ अज्ञात वैन चालक को तलाश कर रही है। पुलिस मृत्रिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

READ MORE: घर के बाहर खेल रही मासूम बेटी को बोलेरो ने कुचला, कटा हाथ लेकर रोती रही दादी

गांव में शोक की लहर
पुलिस ने बताया कि मनीषा रायपुर में एग्रीकल्चर बीएससी की छात्रा थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आई थी। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।

Updated on:
14 Apr 2020, 4:29 PM IST
Published on: