धमतरी

अस्पताल में सोनोग्राफी और एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज, हर दिन लग रही लंबी लाइन

Dhamtari News : जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार तो कर दिया गया है, लेकिन मानव संसाधन समेत स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 6:06 PM IST
अस्पताल में भटक रहे मरीज, सोनोग्राफी और एक्स-रे कराने के लिए लगाना पड़ रहा भारी लाइन, इन सुविधाओं से हो रहे वंचित
अस्पताल में भटक रहे मरीज, सोनोग्राफी और एक्स-रे कराने के लिए लगाना पड़ रहा भारी लाइन, इन सुविधाओं से हो रहे वंचित

Dhamtari News : जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार तो कर दिया गया है, लेकिन मानव संसाधन समेत स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो यहां रेडियोग्राफर समेत कर्मचारियों की जरूरत है। रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने से सोनोग्राफी, एक्स-रे और सिटी स्कैन करने के लिए कर्मचारियों काम का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों को लाइन लगना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए शासन की ओर से २५० बिस्तर वाला जिला अस्पताल की स्थापना किया गया है।(cg dhamtari news) इसके साथ ही यहां डायलिसिस, सिटी स्कैन, एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन लगाकर सुविधाओं को बढ़ाया गया, (chhattisgarh news) लेकिन यहां आवश्यकता के अनुसार रेडियोग्राफर और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से यहां कार्यरत कर्मचारियों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया है।

पत्रिका टीम ने गुरूवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। देखा गया कि यहां एक्स-रे और सोनाग्राफी कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी थी। सोनोग्राफी और एक्स-रे कक्ष के बाहर बैठकर वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। (cg news in hindi) मरीज के परिजन अंशुल सोनी, परमानंद सोनकर ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के चलते मरीजों को बाहर ही प्रतीक्षा करना पड़ रहा है।

Published on: