धमतरी

कृष्ण जन्माष्टमी : कान्हा के जन्मदिन पर जगह-जगह फूटा मटका, मंदिरों में लगी रही भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया।

2 min read
Sep 03, 2018
janmashtami
कृष्ण जन्माष्टमी : कान्हा के जन्मदिन पर जगह-जगह फूटा मटका, मंदिरों में लगी रही भीड़

धमतरी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन समेत अन्य कार्यक्रम हुआ। देर रात तक दही लूट और हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि 12 बजे नंदलाल को झूला-झूलाने के बाद अपना उपवास तोड़ा।

बता दे कि इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व दो दिन मनाया जा रहा है।2 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। रात 12 बजते ही मृदंग-भेरी और शंखनाद के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बाल कृष्ण को झूला-झूलाकर लोरियां सुनाई गई। इसी तरह ब्रह्माकुमारी दिव्यधाम सेवाकेन्द्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम हुआ। ब्रह्माकुमारी सरीता बहन ने कहा कि उस स्वर्णिम संसार मेंं पवित्रता, सुख, शांति और समृद्धि थी। लेकिन वर्तमान समय में सारा संसार कंसपुरी के समान बन गया है।

उन्होंने कहा कि कलियुग में तो अजन्मे शिशु को मां की कोख में ही मारा जा रहा है। धर्म के नाम पर अधर्म हो रहा है। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष हेमल दोशी ने कहा कि श्रीकृष्ण का मोर मुकुट पवित्रता का प्रतीक है। लायनेस अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने भी संबोधित किया। मौके पर समाजसेवी गोपाल प्रसाद शर्मा, जानकी प्रसाद शर्मा समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बच्चोंं ने रूखमणी, सत्यभामा और कृष्ण-सुदामा सखा मिलन नाटक का भी मंच कर मित्रता की यर्थाथता को सिद्ध जीवंत कर दिया। इसके अलावा कृष्ण भक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया।

इसी तरह शहर के बांके बिहारी मंदिर समेत श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में 3 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पंडित ललित तिवारी ने बताया कि रविवार को श्रीबांके बिहारी जी का अभिषेक पूजन किया गया। मंदिर में महिला मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। श्रीबांके बिहारीजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

श्रीराम हिन्दू संगठन के तत्वावधान मेंं मकई चौक मेंं 3 सितंबर को रात 9 बजे दिव्य दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Updated on:
03 Sept 2018 02:57 pm
Published on:
03 Sept 2018 07:00 pm