धमतरी

सड़क पर मची शराब की लूट, नेशनल हाइवे में पलटी अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक

नेशनल हाइवे पर अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पलटा, बोतलें हुई चकनाचूर, ड्राइवर और हेल्फर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 6:08 PM IST
सड़क पर मची शराब की लूट, नेशनल हाइवे में पलटी अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक
सड़क पर मची शराब की लूट, नेशनल हाइवे में पलटी अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक

धमतरी। राजधानी से लगे धमतरी के नजदीक हुए ट्रक हादसे ने राज्य सरकार के लाखों रुपए डूबा दिए है। दरअसल नेशनल हाईवे में शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि ड्राइवर और हेल्फर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन लाखों की शराब बोतलें चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक रायपुर से अंग्रेजी शराब भरकर पंखाजूर जाने के लिए निकला था।

आपको बता दें उक्त घटना गुरुवार की रात तकरीबन आठ बजे की है। छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन से ट्रक अंग्रेजी शराब और बीयर लेकर पखांजूर के लिए निकली थी। रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद ग्राम गागरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भरी शराब की पेटियां सड़क किनारे बिखर गई ,जिससे बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें टूट फूट गई और शराब सड़क में बहने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आबकारी व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत ये है कि ट्रक के पलटने से पहले ही ड्राइवर और हेल्फर ने छलांग दी थी, जिससे दोनों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

आपको बता दें काफी मात्रा में शराब की बोतलें चकनाचूर होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की खबर के यूरनट बाद आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुँचे थे, जहाँ मजदूरों की मदद से साबुत बोतलों को फिर से पैकेजिंग कर पंखाजूर भेजने की तैयारी चल रही है। फिलहाल विभाग के तरफ से नुकसान का आंकलन अभी नही हो पाया है न ही राशि सम्बंधित कोई जानकारी दी गई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
15 Nov 2019, 6:08 PM IST
Published on: