धमतरी

पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, जब्त हुआ 2 लाख रुपए का चोरी का सामान

पुलिस ने एक बड़े मोबाइल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लाख के चोरी के सामान जब्त हुए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 6:15 PM IST
crime news
पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, जब्त हुआ 2 लाख रुपए का चोरी का सामान

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक बड़े मोबाइल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लाख के चोरी के सामान जब्त हुए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाश भोजवानी पिता लक्ष्मण दास भोजवानी (25) ने 5 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाया था की 3 जून की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर दुकान से सैमसंग, वीवो, और ओप्पो कंपनी का नया पुराना मोबाइल सेट के करीब 17-18 मोबाइल चोरी कर किया है।

पुलिस अज्ञात आरोपी को तलाशने सिटी कोतवाली द्वारा निर्देश प्राप होने पर टीम तैयार किया। पतासाजी के दौरान मुखबिरी सूचना पर संदेही शंकर ढीमर(18), गौतम ढीमर (18) से पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी विक्की धुर्व के साथ अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी शंकर ढीमर के पास से सैमसंग कंपनी का 04 मोबाइल, वीवो कंपनी का 4 मोबाइल एवं ओप्पो कंपनी का 03 मोबाइल तथा 1 नग लोहे के रॉड जिसकी कीमत 2 लाख जब्त कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया आरोपी विक्की धुर्व अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमेंद टंडन , उप निरीक्षक विनय निराला, उप निरीक्षक मुकेश पटेल, प्रधान आरक्षक उत्तम निषाद, जामवंत देशमुख, आरक्षक डुकेश साहू, राकेश रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Published on: