चक्रवाती तूफान तितली के चलते गुरूवार को यहां मौसम का मिजाज बदल गया।
धमतरी. चक्रवाती तूफान तितली के चलते गुरूवार को यहां मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कुरूद, नगरी समेत अन्य हिस्सों में बारिश हुई, तो धमतरी में रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा, जिसके चलते मौसम भी सर्द हो गया है।
उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण उठे चक्रवाती तूफान तितली का असर धमतरी जिले मेंं भी देखने को मिल रहा है। मौसम ने अचानक करवट लिया सुबह तेज धूप खिला रहा। दोपहर बाद आसमान में काली-काली घटाएं छा गई और देखते ही देखते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक हुए बूंदाबांदी से नेशनल हाइवे मेंं राहगीर भींगते रहे। करीब ५ मिनट तक हुए बंदाबांदी से वातावरण में नमीं आ गई है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेंटीगे्रट का अंतर आया है।
दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीगे्रट और रात का न्यनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात तितली आंध्रप्रदेश से 168 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा है, जो झारखंड और छत्तीसगढ़ में अपना असर दिखा रहा है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि यदि चक्रवात तेजी से आगे नहीं बढ़ता है, तो प्रदेश के अधिकांश जिले मेंं मुसलाधार बारिश हो सकती है।
हो सकता है नुकसान
आसमान मेंं छाए बादल और बूंदाबांदी से उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। किसान शिशकांत चक्रधारी, हुलासराम का कहना है कि मानसून की बिदाई की बेला मेंं मौसम का परिवर्तन होना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जिले मेंं जमकर बारिश हुई, तो धान की फसलों को नुकसान हो सकता है।
कुरूद में हुई बारिश
उधर धमतरी जिले के कुरूद और नगरी में दोपहर बाद करीब आधा घंटा तक तेज हवा तूफान के साथ जमकर बारिश हुई, जिसके चलते यहां का जनजीवन कुछ देर के लिए थम सा गया था। हालंाकि कुछ देर बाद बारिश रूक गई, तब जाकर लोगोंं ने राहत की सांस ली।