धमतरी

गंगरेल बांध में नाव पलटने की खबर से मची अफरा-तफरी, मिनटों में रेस्क्यू, बरगी हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

CG News: गंगरेल बांध में नाव पलटने की खबर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में यह एक मॉकड्रिल निकली।

2 min read
May 03, 2026
बरगी हादसे के बाद सतर्कता (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Dhamtari News: धमतरी जिले के गंगरेल बांध में नाव पलटने की खबर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में यह एक मॉक ड्रिल निकली। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जिला प्रशासन द्वारा ‘ऑपरेशन जल रक्षा’ के तहत इस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। काल्पनिक परिदृश्य के अनुसार नाव के बीच धार में पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मोटर बोट के जरिए पानी में गिरे लोगों को बाहर निकालकर किनारे बने मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये भी पढ़ें

CG News: सेंध तालाब में मॉकड्रिल कार्यक्रम… बारिश खत्म, अब बाढ़ से बचने की तैयारी!

कलेक्टर ने कहा- सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं

मॉकड्रिल का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने कहा कि गंगरेल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने नाव संचालन के दौरान लाइफ जैकेट की अनिवार्यता और ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। इससे पहले 1 मई को प्रशासन की टीम ने बोटिंग पॉइंट्स का निरीक्षण कर लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट और नावों की फिटनेस की जांच की थी। सभी तैयारियों के बाद ही इस अभ्यास को अंजाम दिया गया। इस मॉक ड्रिल में राजस्व, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।

बरगी डैम हादसे में 11 हुई मृतकों की संख्या

बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 30 अप्रैल की शाम हुए इस हादसे के 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को दो और बच्चों के शव मिले हैं। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान विराज सोनी (6 वर्ष) पिता कृष्णा सोनी और तमिल (6 साल) पिता कमराज के रूप में हुई है। इस हादसे में एक 4 साल का मासूम भी अपनी जान गंवा चुका है, जिससे हर आंख नम है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

गंगरेल बांध में पहली बार शुरू हुई वाटर एंबुलेंस सेवा, जल्द जारी होगा टोल-फ्री नंबर- दशकों बाद गंगरेल बांध डूबान वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयास से थर्ड पार्टी कांटे्रक्ट के तहत यहां वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। जल्द ही इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Raipur News: लावारिस बैग में मिला बम! बीडीएस-सीआईएसएफ ने किया सुरक्षा की मॉकड्रिल
Published on:
03 May 2026 04:14 pm
Also Read
View All