धार

धामनोद नगर परिषद में 10 साल बाद कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का ऐलान

- धामनोद में कांग्रेस का कब्जा- नगर परिषद में पार्षदों ने किया मतदान- कांग्रेस की सीमा विष्णु पाटीदार 9 मतों से जीतीं- 2 बजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम घोषित
2 min read
Feb 11, 2023
News
धामनोद नगर परिषद में 10 साल बाद कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का ऐलान

मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाली धामनोद नगर परिषद के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। धामनोद की नगर सरकार में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। नगर परिषद में पार्षदों द्वारा मतदान किया गया। कांग्रेस की ओर से सीमा विष्णु पाटीदार 9 मतों से जीत गई। दोपहर 12 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के नाम घोषित भी कर दिए गए कुक्षी में रेलम चौहान, धामनोद में सीमा और सरदारपुर मीनाक्षी ग्रेवाल विजय रही।

धामनोद नगर परिषद का पहला चरण पूर्ण हुआ। पीठासीन अधिकारी आरएन परमार ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई। पहले नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए, जिसके बाद जांच में कांग्रेस की सीमा विष्णु पाटीदार के अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। गई, जिसमें कांग्रेस के ही आश्चर्यजनक रूप से जयश्री अंतिम यादव को 9 और महेंद्र चौहान को 6 मत मिले इस तरह जयश्री अंतिम यादव कांग्रेस की ओर से नगर परिषद उपाध्यक्ष चुना गया।


झूम उठे कांग्रेसी

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी होते ही कांग्रेसी झूम उठे और सभी विजयी का जोरदार जुलूस निकला। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद थे। विजयी जुलूस महेश्वर रोड से गुलझरा मंदिर तक गया वहां दर्शन करने के बाद सभी अंबिका देवी मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि, मौजूदा नगर परिषद का कार्यकाल 8 फरवरी को पूरा हो चुका है।


10 साल बाद बदलाव

इस बार की परिषद के लिए 20 जनवरी को मतदान हुआ था। वहीं, 23 जनवरी को मतगणना हुई थी, जिसमें कांग्रेस के 9 पार्षद चुने गए थे और भाजपा के 6 पार्षद। तब ही लगभग सुनिश्चिक हो गया था कि, कांग्रेस की सरकार इस बार बनी भी। यहां यह उल्लेखनीय है कि, विगत 10 वर्षों से नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा था, जो इस बार परिवर्तन होकर कांग्रेस ने परिषद में बदला है।

Published on:
11 Feb 2023 07:13 pm