
Dhar road accident: धार में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- Patrika)
Dhar road accident: मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार सुबह महू-नीमच हाईवे पर सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चले जाने की पुष्टि की गई है। हादसा जिले के बदनावर क्षेत्र के पास पिटगारा चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह ओर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाने के प्रयास जारी ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया है। चक्काजाम के कारण दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक लग गया है। बदनावर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। करीब एक घंटे से जाम जारी है। जाम के चलते रतलाम - इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें काग गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्ची के भी घायल होने की भी पुष्टि की गई है। घायल बच्ची को बदनावर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया ।
खबर अपडेट की जा रही है। …
Updated on:
03 Oct 2026 09:14 am
Published on:
03 Oct 2026 08:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
