14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ‘जहरा’ का खास अंदाज, MP के बाग प्रिंट पर आया दिल, खुद कपड़े पर की छपाई

Zahra Pezeshkian Bagh Print: मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग हस्तशिल्प कला को ब्रिक्स शिखर सम्मलेन (BRICS Summit 2026) में आई ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ने खूब सराहा। उन्होंने खुद ठप्पे से कपड़े पर छपाई भी की।
2 min read
Google source verification

धार

image

Akash Dewani

Sep 14, 2026

iran president daughter zahra pezeshkian bagh print brics summit

BRICS Summit 2026: ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने बाग प्रिंट को सराहा (फोटो सोर्स- Mohammad Bilal Khatri Facebook)

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लगे मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग प्रिंट के स्टाल पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (Iran President Masoud Pezeshkian) की बेटी जहरा (Zahra Pezeshkian) ने भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प कला में अपनी रुचि दिखाते हुए बाग प्रिंट शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री एवं काजिम खत्री के स्टॉल का अवलोकन किया।

ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ने बाग प्रिंट को सराहा

इस दौरान जहरा ने हस्तनिर्मित बाग प्रिंट वस्त्रों (Bagh Print Clothes) और उनकी कलात्मक बारीकियों को देखा। उन्होंने उत्सुकता और बारीकी के साथ यह सवाल पूछा कि बाग प्रिंट में काला रंग कैसे तैयार होता है? और प्राकृतिक सामग्रियों से रंग बनाने की पारंपरिक वैज्ञानिक प्रक्रिया को समझा। कला के प्रति अपने लगाव को दशति हुए उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लकड़ी के पारंपरिक ठप्पे (ब्लॉक) को रंग में डुबोकर कपड़े पर बाग प्रिंट की छपाई का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। जहरा इस अद्वितीय और जीवंत कला-प्रक्रिया तथा प्राकृतिक रंगों की मौलिकता से अत्यधिक प्रभावित नजर आई।

रंगरेज खत्री ने किए बाग प्रिंट के अंगवस्त्र भेंटः

जहरा के इस आत्मीय और कला-प्रेमी रवैये से अभिभूत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद बिलाल खत्री ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने जहरा को पारंपरिक बाग प्रिंट का अंगवस्त्र (अंगवस्त्रम) भेंट स्वरूप प्रदान किया। भारतीय वस्त्र परंपरा, कलात्मकता और इस आत्मीय सम्मान को पाकर वे बेहद प्रसन्न हुई।

ब्रिक्स बाजार में छाया धार का विश्व प्रसिद्ध बाग प्रिंट

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के 'ब्रिक्स बाजार' में धार की इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद बिलाल खत्री और राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद काजिम खत्री लाइव डेमोंस्ट्रेशन (जीवंत प्रदर्शन) के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे है। सम्मेलन में भाग लेने आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उच्चस्तरीय विदेशी प्रतिनिधियों ने भी खत्री बंधुओं के स्टॉल का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने न केवल इस कला की सराहना की, बल्कि विशेष रूप से तैयार किए गए 'ब्रिक्स' लोगो वाले लकड़ी के ब्लॉक्स से स्वयं कपड़े पर ठप्पे लगाकर इसे यादगार के रूप में अपने साथ ले गए।

बाग प्रिंट ने छोड़ी अपनी अमिट छाप

प्राकृतिक रंगों और बारीक नक्काशीदार लकड़ी के ब्लॉक्स से तैयार होने वाला बाग प्रिंट हमेशा से प्रदेश की पहचान रहा है। 'ब्रिक्स बाजार' में बाजील, रूस, चीन, साउथ अफ्रीका, वियतनाम, ईरान कजाखस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, बेलारूस और इथियोपिया जैसे देशों से आए शिल्पकारों और अतिथियों के बीच बाग प्रिंट ने अपनी विशेष पहचान स्थापित की।