8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur-Dhar MEMU Train : आदिवासी गावों से पहली बार दौड़ी ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी किया शुभारंभ

Udaipur-Dhar MEMU Train : पीएम नरेंद्र मोदी बड़ौदरा से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े और मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 30,700 करोड़ से अधिक की ये रेल परियोजना गुजरात और एमपी के सीमावर्ती इलाकों में आवागमन सुलभ करेगी।
2 min read
Google source verification
Udaipur-Dhar MEMU Train

कार्यकर्म में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग (फोटो सोर्स: Patrika)

Dhar News :मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल कहे जाने वाले धार के लिए आज मंगलवार 8 सितंबर 2026 का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। इसकी वजह ये है कि, आजादी के बाद ये पहली बार है, जब जिले के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल क्षेत्र टांडा रोड से ट्रेन की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ौदरा से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर 12 कोच वाली इस मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस क्षेत्र में रेल आने से धार - छोटा उदयपुर रेल परियोजना के टांडा रोड - डेकाकुंड रेल खंड पर नियमित यात्री सेवा शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,700 करोड़ से अधिक लागत की रेल परियोजना का शुभारंभ कर आदिवासी अंचल को ये विशेष मेमू ट्रेन समर्पित की। टांडा रोड स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रताप नगर से जिले के टांडा रोड तक शुरू हुआ प्रताप नगर बड़ोदा से टांडा रोड तक मेमू ट्रेन का संचालन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान, विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, समेत अधिकारी मौजूद रहे।

एमपी से गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में सुलभ आवागमन

ये रेल परियोजना गुजरात और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के बीच आवागमन को आसान करेगी। कारोबार, शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी खास पहचान मिलेगी। छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से आलीराजपुर के जोबट होते हुए डेकाकुंड से टांडा रोड तक नियमित मेमू ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने करीब 435 करोड़ रुपए की लागत से डेकाकुंड से टांडा रोड के बीच 16 कि.मी. नया रेल ट्रैक तैयार किया है। प्रताप नगर से ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 9.35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी। वापसी में टांडा से शाम 5 बजे ट्रेन चलेगी और रात करीब 9.30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।

कार्यक्रम में दिखा लोगों का उत्साह

ऐतिहासिक रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर टांडा स्टेशन को आकर्षक तरीके से सजाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा सैकड़ों की तादाद में क्षेत्र के लोग भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंचे। बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इस दौरान आदिवासी लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बस से यात्रा पर खर्च होते हैं 500 रुपए, 45 रुपए में छोड़ेगी ट्रेन

इस मेमू ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा गरीब, मजदूर और मरीजों को मिलेगा। जिन्हें इलाज के लिए गुजरात जाने पर मोटा किराया चुकाना पड़ता था। यानी जिस यात्रा के लिए उन्हें बस से 500 रुपए खर्च करना होते हैं। वहीं, ट्रेन में सफर करने पर टांडा स्टेशन से प्रताप नगर का किराया मात्र 45 रुपए लगेगा। बच्चों के लिए भी ये मात्र 25 रुपए होगा।