14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों के बाथरूम के दरवाजे खटखटाता था पति, धार में हॉस्टल अधीक्षिका की करतूत भी हुई उजागर

Dhar Hostel Warden : धार थाने में फूटा छात्राओं का गुस्सा, 'अधीक्षिका और उनके पति कराते हैं घरेलू काम, प्रताडि़त भी करते हैं'
2 min read
Google source verification

धार

image

deepak deewan

Sep 14, 2026

girls hostel

धार में फूटा छात्राओं का गुस्सा- Demo pic (photo source -patrika)

Dhar Hostel Warden : मध्यप्रदेश के धार में छात्रावास में चल रही करतूतें एक बार फिर उजागर हुईं। डही स्थित कस्तूरबा हॉस्टल की छात्राएं रविवार शाम रोते हुए थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हॉस्टल अधीक्षिका और उनके पति की हरकतें बताईं। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षिका का पति लड़कियों के बाथरूम के दरवाजे खटखटाता है। अधीक्षिका और उनके पति पर घरेलू काम कराने और प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल अधीक्षिका को हटा दिया गया है। छात्राओं की शिकायत की आज गहराई से जांच की जा रही है।

हॉस्टल अधीक्षिका अनीता भिड़े तथा उनके पति सरदार के खिलाफ छात्राओं ने बाकायदा शिकायत दर्ज कराईं। उनका आरोप है कि अधीक्षिका मानसिक रूप से प्रताडि़त करती हैं। गाली-गलौज करती हैं।

छात्राओं के बाथरूम के दरवाजे खटखटाता पति

अधीक्षिका के पति सरदार पर तो बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्राओं ने कहा कि वह हॉस्टल परिसर में रहकर छात्राओं के बाथरूम के दरवाजे खटखटाता था। घर ले जाकर झाड़ू- पोछा, बर्तन धोने और कपड़े साफ जैसे घरेलू काम करवाता था।

मेन्यू के मुताबिक कभी भी भोजन नहीं

छात्राओं ने बताया कि उन्हें तय मेन्यू के मुताबिक कभी भी भोजन नहीं मिलता। बीमारी के बाद लौटने पर अपमानित किया जाता है। एक साल से उत्पीडऩ से तंग आकर अधीक्षिका पर एफआइआर की मांग की गई है।

अधीक्षिका और पति पर तत्काल कार्रवाई, दोनों को हटाया

छात्राओं की पीड़ा सुन पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उनकी शिकायत के संबंध में शिक्षा विभाग को बताया गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने अधीक्षिका अनीता भिड़े को तुरंत पद से हटा दिया। हॉस्टल अधीक्षिका की जिम्मेदारी अभी प्राचार्य को सौंपी गई है। अधीक्षिका अनीता भिड़े के पति पर भी कार्रवाई की जा रही है। वह कातरखेड़ा स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहा है। शिक्षा अधिकारियों ने उसे वहां से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को होगी जांच

हॉस्टल की छात्राओं ने पुलिस को लंबी शिकायत की। अब पुलिस और शिक्षा विभाग इसकी विस्तार से जांच करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को छात्राओं से बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरु करने की बात कही है।