धार

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- ‘ये नया भारत है…घर में घुसकर मारता है’

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला में कहा कि ये नया भारत है, किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।

2 min read
Sep 17, 2025

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार दौरे पर हैं। वह यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये नया भारत है। किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।

नया भारत घर में घुसकर मारता है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर करके आंतकी ठिकानों उजाड़ दिया है। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश-दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है।

आगे पीएम ने कहा कि मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। वे चाहते थे कि देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। आज इसी प्रेरणा से भारत के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की इस यात्रा 4 स्तंभ है। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान।

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति- सीएम डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है। पीएम मोदी ने मोदी हे तो मुमकिन है करके दिखाया है। उनके नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी है। निमाड़ और मालवा अंचल में आज पीएम मित्रा पार्क के जरिए बड़ा मार्केट बन रहा है। इसकी नींव रखी जा रही है।

Updated on:
17 Sept 2025 12:59 pm
Published on:
17 Sept 2025 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर