धार

‘ये जिंदा है…’, पोस्टमार्टम हाउस में अचानक जिंदा निकला युवक, धार में खुशी से चौंक उठा परिवार

Road accident: डॉक्टरों ने युवक की बचने की संभावना न के बराबर बताई थी। अब युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
2 min read
Jun 30, 2026
Road accident: कागजी प्रक्रिया से पहले चलती मिली धड़कन (Photo Source: AI Image)
Road accident: कागजी प्रक्रिया से पहले चलती मिली धड़कन (Photo Source: AI Image)

Road accident Young man: मध्यप्रदेश के धार जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर जिंदगी और मौत के बीच की बारीक रेखा ने परिजन को गम में डाल दिया। हाल यह हो गया कि इंदौर से बदनावर ले जाते समय परिजन को रो-रोकर बुरा हाल था…वो इसलिए क्योंकि उन्होंने जिस युवक को मृत मान लिया, वो पोस्टमार्टम हाउस में जिंदा निकला। परिजन जब युवक को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच की तो धड़कन मिली तो आइसीयू में भर्ती किया। बदनावर सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्णपाल सिंह चावड़ा के अनुसार निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रोड एक्सीडेंट का हुआ था शिकार

जानकारी के मुताबिक बटवाड़िया गांव का प्रकाश (32) ढाबे से काम कर देर रात घर लौट रहा था। इसी बीच बखतगढ़ के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसे बदनावर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रविवार सुबह डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में निजी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, लेकिन परिवार की माली हालत बेहद खराब थी। उनके पास ज्यादा रुपए नहीं थे। वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों ने भी उसके बचने की संभावना बेहद कम बताई। परिजन उसे लेकर वापस लौट गए। लौटते समय रास्ते में प्रकाश की सांसें बंद होने लगी। परिजन उसे मृत मान कर बदनावर सिविल अस्पताल ले गए।

कागजी प्रक्रिया से पहले चलती मिली धड़कन

पोस्टमार्टम हाउस में परिवार जब युवक को लेकर पहुंचा तो सब चौंके गए। ऐसा इसलिए क्योंकि कागजी प्रक्रिया से पहले जब डॉक्टर ने औपचारिक जांच की तो युवक की धड़कन हल्की सी चलती महसूस की। सांसें भी चल रही थीं। यह देख डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। डॉक्टरों की टीम ने युवक का तत्काल इलाज शुरू कराया। परिजन फिर निजी अस्पताल ले गए। युवक को तुरंत सरदार पटेल अस्पताल पिटगारा की आइसीयू में भर्ती कराया गया।

बेकाबू ट्रक ने ढाई साल की बालिका को कुचला

जिला मुख्यालय के व्यस्ततम चरहाई बाजार में सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ढाई वर्षीय बालिका को कुचल दिया। हादसे के बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासनिक आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।

सुबह 8 बजे हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़ भागा

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के चरहाई बाजार में करीब 8 बजे इंदौर पासिंग एक ट्रक ने ढाई वर्षीय मासूम जैस्मिन पिता कैलाश बंसल को कुचल दिया। मृतका की बुआ चंदा ने बताया कि जैस्मिन सुबह सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेजी से वाहन भगाकर ले गया। हालांकि, कुछ दूरी पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसे कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Published on:
30 Jun 2026 12:37 pm