
Chaitra Navratri Ke Upay Donate this thing on Navratri 8th and 9th day: शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आज 8वां दिन है। आज मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी की पूजा का विधान माना गया है। शक्ति के इस पर्व नवरात्रि में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में दान करने से दानदाता का सौभाग्य जागता है। घर में बरकत होती है। वैसे तो सभी दिन दान-दक्षिणा के लिए शुभ माने गए हैं, लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि मां के अलग-अलग स्वरूपों को देखते हुए नौ दिन तक अलग-अलग चीजों का दान किया जाए, तो लाभ मिलता है। आज नवरात्रि का 8वां दिन है, ऐसे में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि आज यानी नवरात्रि के 8वें दिन आपको किन चीजों का दान करने से लाभ होगा?
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नवरात्रि के 8वें दिन मां के 8वें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना किए जाने का विधान है। चैत्र नवरात्रि की महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी की पूजा में श्वेत वस्त्र धारण करें। घर की छत पर लाल रंग की ध्वजा लगाएं। देवी महागौरी को चंदन, रोली, मौली, कुमकुम, अक्षत, मोगरे का फूल अर्पित करें। देवी के सिद्ध मंत्र श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम: का जाप करें। माता के प्रिय भोग नारियल का प्रसाद चढ़ाएं। फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। संधि काल में भी माता की पूजा करें।
करें इन चीजों का दान
नवरात्रि के आठवें दिन आप किसी कन्या का सम्पूर्ण शृंगार करें। फिर उनकी पूजा करें। इस दिन कन्या के पैरों का पूजन दूध से करें। पैरों पर कुमकुम, चावल और पुष्प अर्पित करना चाहिए। कन्या को भोजन कराएं और सामथ्र्य के अनुसार कोई भी भेंट भी दें। कई लोग नवरात्रि को अष्टमी का पूजन करते हैं। इस दिन पूजा करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया जाता है। कन्याओं को भोजन विषम संख्या में कराना चाहिए। जैसे—1, 3, 5, 7, 9, 11 और इन कन्याओं के साथ एक बालक या लड़के को जिसे भैरू के रूप में पूजा जाता है, को भोजन कराया जाता है।