5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजनों से गूंजा हनुमान मंदिर, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

हुब्बल्ली के गोकुल रोड स्थित नानकी कन्वेंशन हॉल परिसर के हनुमान मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया। भजन मंडली रमेश करड़ एंड पार्टी ने भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर भगवान हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
हुब्बल्ली के गोकुल रोड स्थित हनुमान मंदिर में सत्संग के दौरान भजन प्रस्तुत करते कलाकार

हुब्बल्ली के गोकुल रोड स्थित हनुमान मंदिर में सत्संग के दौरान भजन प्रस्तुत करते कलाकार

हनुमान चालीसा पाठ से हुई सत्संग की शुरुआत

सत्संग की शुरुआत नरेश शाह ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। इसके बाद भजन कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने भी सुर से सुर मिलाते हुए भजनों में सहभागिता की और भक्ति भाव के साथ सत्संग का आनंद लिया।

आसपास के इलाकों से पहुंचे श्रद्धालु

सत्संग में गोकुल रोड के साथ ही आसपास के विभिन्न इलाकों से भी भक्तगण पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजन मंडली की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और भगवान हनुमान के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सत्संग में भाग लिया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे। कई भक्तों ने भजनों के साथ तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। भजनों के बीच लगते जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।

भक्ति के साथ सामाजिक जुड़ाव का संदेश

बाबूलाल सीरवी ने बताया कि ऐसे सत्संगों का उद्देश्य समाज के लोगों को भक्ति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। नियमित धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक साथ आने और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिलता है। सामूहिक आयोजनों से नई पीढ़ी भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है।