13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 नवंबर को मनाई जाएगी हूगार मादय्या जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे उद्घाटन

हूगार समाज की ओर से 15 नवंबर को हूगार मादय्या जयंती एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अक्किहोंडा के तंबद ओणी स्थित हन्नेरडु मठ में सुबह 11:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:02 PM IST

हूगार मादय्या जयंती एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह की जानकारी देते आयोजक।

हूगार मादय्या जयंती एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह की जानकारी देते आयोजक।

समाज के पदाधिकारी सोमलिंगप्पा हूगार और नागराज संगलकर ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में रुद्राक्षी मठ के बसवलिंग महास्वामी का सान्निध्य रहेगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी समारोह का उद्घाटन करेंगे। विधायक प्रसाद अब्बय्या, महेश टेंगिनकाई, अरविंद बेल्लद, एम.आर. पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदीश शेट्टर और पूर्व विधायक एस.आई. चिक्कनगौडर सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर हूगार करेंगे।

शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज में एकजुटता और सामाजिक चेतना को मजबूत करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज के विकास के लिए राज्य से लेकर जिला, तालुका और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता की पहल

समाज की ओर से विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं, कलाकारों की पेंशन, पारंपरिक व्यवसायों, आवास, कृषि, डेयरी और रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी समाजबंधुओं तक पहुंचाने की अपील की गई है। पात्र लोगों से आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया है।