'टू स्पोर्ट्स, वन बैटलफील्ड' थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दो खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आयोजन शांति निकेतन पीयू एवं बीकॉम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वेणकन्ना हुग्गी, एचओडी नैन्सी पी. तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शिवयोगी केरुडी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विद्यार्थी समन्वयक के रूप में सार्थक कदम एवं दर्शन अमरावती सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।