13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुब्बल्ली में सजेगा बॉडीबिल्डिंग का मंच, 6 और 7 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक चैंपियनशिप

कर्नाटक में बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए हुब्बल्ली में दो दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। यूनाइटेड इंटरकॉन्टिनेंटल बॉडीबिल्डिंग फिटनेस फेडरेशन कर्नाटक की ओर से 6 और 7 फरवरी 2027 को नेहरू स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने ओवरऑल चैंपियन के लिए तीन लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि घोषित की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

•

Updated: 13 Nov 2026, 8:42 PM IST

हुब्बल्ली में होने वाली बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप की जानकारी देते आयोजक।

हुब्बल्ली में होने वाली बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप की जानकारी देते आयोजक।

मिस्टर एंड मिस ट्विन सिटी प्रतियोगिता भी होगी

इस आयोजन में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक के साथ मिस्टर एंड मिस ट्विन सिटी (हुब्बल्ली-धारवाड़) प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में अपनी फिटनेस, मांसपेशियों के विकास और शारीरिक संतुलन का प्रदर्शन करेंगे।

जूनियर से सीनियर वर्ग तक मुकाबले

दो दिनों तक बॉडीबिल्डिंग, वुमंस बॉडीबिल्डिंग, मेन्स फिजिक और क्लासिक फिजिक सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा वजन और ऊंचाई के आधार पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बॉडीबिल्डिंग को प्रोत्साहित करना है। इससे हुब्बल्ली-धारवाड़ सहित कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। फिटनेस ट्रेनर और जिम संचालकों को भी इस आयोजन से प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजन के माध्यम से अनुशासन, शक्ति, चरित्र, सामुदायिक एकता और स्वस्थ समाज का संदेश दिया जाएगा। डेल्टा विशिष्टा, शिवांश कुर्डेकर सहित अन्य पदाधिकारी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोकुल रोड, हुब्बल्ली में होगा।