धर्म-कर्म

चंद्र ग्रहण आज, इस राशि के जातक रहें संभलकर

चंद्र ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है
less than 1 minute read
Jan 10, 2020
chandra_grahan_2020.jpg

आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण आज रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण 4 घंटे 1 मिनट तक चलेगा। खास बात यह है कि इस चंद्र ग्रहण का कोई खास असर नहीं होगा।


यह ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका खासा प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है।


मेष राशि: आज लगने वाला चंद्रग्रहण का मेष राशि को जातकों पर खासा असर दिखेगा। दोस्त और भाई-बहनों से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

वृशभ राशि: आज वृशभ राशि वाले संभल कर रहें। परिवार में विवाद होने की संभावना है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों का मन अशांत रह सकता है।

सिंह राशि: आज सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को नौकरी बदलनी पड़ सकती है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के करियर में बदलाव आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के हर कार्य में अड़चन आने की संभावना है।

धुन राशि: धनु राशि के लोगों के पति-पत्नी के संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि के लोग हारा हुआ महसूस करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशि: मीन राशि के लोग अपने माता-पिता की सेहत पर ध्यान रखें, परेशानी में पड़ सकते हैं।