धर्म-कर्म

Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal Time: 7 सितंबर को चार घंटे तक पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए शहर के हिसाब से ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal: साल 2025 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। जानें चंद्र ग्रहण 2025 की सही तिथि, समय, सूतक काल, कहां दिखाई देगा और इसका धार्मिक महत्व।

3 min read
Aug 31, 2025
Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal (photo- freepik)

Chandra Grahan 2025 Sutak Start And End Time: सितंबर 2025 में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। खगोलविदों ने इसे “ब्लड मून” नाम दिया है, क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें

Chandra Grahan 2025: भारत में पहला चंद्र ग्रहण कब? सूतक काल होगा मान्य, जानिए समय और तारीख

चंद्र ग्रहण की तारीख और समय

इस चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में काफ़ी भ्रम है, लेकिन पंचांग के अनुसार सही तिथि 7 सितंबर 2025 है। ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट रहेगी।

विवरणजानकारी
घटनाचंद्र ग्रहण 2025
तिथि7 सितंबर 2025
ग्रहण शुरू होने का समयरात 9:58 बजे
ग्रहण समाप्त होने का समयरात 1:26 बजे (8 सितंबर 2025)
कुल अवधिलगभग 3 घंटे 28 मिनट

सूतक काल कब से शुरू होगा?

क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस हिसाब से सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण न केवल भारत में बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण और सूतक काल में क्या न करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल और चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस समय पूजा-पाठ, हवन या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से परहेज करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने, नुकीले औजारों के प्रयोग और भोजन बनाने से बचने की सलाह दी जाती है।

पितृपक्ष की शुरुआत और ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लग रहा है। इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत भी होती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पूर्णिमा श्राद्ध और पितृकर्म सूतक काल शुरू होने से पहले ही कर लेना चाहिए।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है?

खगोल विज्ञान के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। इस कारण चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और चंद्रमा लाल या काला दिखाई देने लगता है। यही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।

चंद्र ग्रहण 2025 का सूतक कब लगेगा, शहर के अनुसार समय

शहर का नामचंद्र ग्रहण 2025 सूतक समय
नई दिल्ली7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक
मुंबई7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 से देर रात 01:26 तक
कोलकाता7 सितंबर 2025 को सुबह 11:34 से देर रात 01:26 तक
नोएडा7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक
बेंगलुरु7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:17 से देर रात 01:26 तक
लखनऊ7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:04 से देर रात 01:26 तक
पटना7 सितंबर 2025 को सुबह 11:47 से देर रात 01:26 तक
अहमदाबाद7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:37 से देर रात 01:26 तक
जयपुर7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:25 से देर रात 01:26 तक
पुणे7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:32 से देर रात 01:26 तक
कानपुर7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:06 से देर रात 01:26 तक
नागपुर7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:11 से देर रात 01:26 तक
चेन्नई7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:07 से देर रात 01:26 तक
हैदराबाद7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:14 से देर रात 01:26 तक
गाजियाबाद7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:18 से देर रात 01:26 तक
लुधियाना7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 तक
चंडीगढ़7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:21 से देर रात 01:26 तक
जम्मू-कश्मीर7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:28 से देर रात 01:26 तक
वाराणसी7 सितंबर 2025 को सुबह 11:56 से देर रात 01:26 तक
गुरुग्राम7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:20 से देर रात 01:26 तक
गोरखपुर7 सितंबर 2025 को सुबह 11:54 से देर रात 01:26 तक
देहरादून7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:16 से देर रात 01:26 तक
कोटा7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 तक
बरेली7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:10 से देर रात 01:26 तक

ये भी पढ़ें

श्राद्ध पक्ष में लगेंगे दो ग्रहण : 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण

Also Read
View All

अगली खबर