धर्म-कर्म

सभी कष्टों को दूर करते हैं इस तरह के दीपक, इस दिवाली जरूर करें ये उपाय

सभी कष्टों को दूर करते हैं इस तरह के दीपक, इस दिवाली जरूर करें ये उपाय
2 min read
Oct 19, 2019
diwali 2019

दिवाली को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस साल 27 अक्टूबर को दीपावली है। दिवाली के दिन सभी घरों में दिये जलाए जाएंगे। मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। माना जाता है कि दिवाली के दिन दिये जलाने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा दीपक जलाने से शुभ प्रभाव पड़ता है?

आइये जानते हैं कि दिवाली के दिन शुभ प्रभाव पाने के लिए लिए कौन सा दीपक जलाना चाहिए...

दिवाली के दिन घर में घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन घर में गाय के घी का दीपक जलाने से आर्थिक तरक्की होती है और वैभव प्राप्त होता है।

दिवाली के दिन घी के दीपक के साथ-साथ तिल के तेल का अखंड ज्योत जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मां के समक्ष सात मुखी दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने यश-वैभव की प्राप्ति होती है।

शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए भैरव जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा घर में भी सरसों तेल का दीपक जला सकते हैं। यह बहुत ही प्रभावकारी होता है।

राहु और केतु को शांत करने के लिए दिवाली के दिन अलसी के तेल का दीपक जलाएं।

पूजा को सफल करने के लिए दिवाली के दिन आटे का दीपक बनाएं और इसमे ही दीपक जलाएं।

दिवाली के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घी या सरसों तेल का आठ या बारह बत्तियों वाला दीपक जलाएं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गोल और गहरा दीपक जलाएं।

Published on:
19 Oct 2019 11:57 am