धर्म-कर्म

मां दुर्गा को राशि के अनुसार प्रसन्न करने के अचूक उपाय

इस फूल के मुख्य भाग में देवी मां का वास...

3 min read
Aug 04, 2020
get blessings of goddess durga by using zodiac sign tips

सनातन धर्म में देवी मां दुर्गा यानि भगवती को शक्ति की देवी माना गया है। ऐसे में हर कोई देवी मां को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। देवी मां को प्रसन्न करने के साल में चार नवरात्र आते हैं। वहीं हिन्दुओं के शक्ति साम्प्रदाय में भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना जाता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यदि आप भी देवी मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो केवल नवरात्रि ही नहीं आप जब कभी भी देवी मां की पूजा करें अपनी राशियों का दोष दूर करने के लिए आपको दुर्गा मां की पसंद के फूल चढ़ाने चाहिए।

वैसे सप्ताह में देवी मां का दिन शुक्रवार है, लेकिन इसके साथ ही मंगलवार व शनिवार को भी देवी मां की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर होगी।

ये फूल है सब राशिवालों के लिए...
ज्योतिष के हिसाब से देवी मां की पूजा में फूलों का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा मां को गुड़हल फूल बहुत प्रिय होता है। ये फूल चढ़ाने से देवी मां बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

यदि आपको अपनी राशि का दोष दूर करना है तो आप गुड़हल पुष्प की माला बनाकर भी माता को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुड़हल फूल के अंकुरण के कारण दुर्गा मां को ये प्रिय होता है, ऐसे में आपको खिले हुए पुष्प ही दुर्गा मां को अर्पण करने चाहिए।

पंडित शर्मा के अनुसार गुड़हल के फूल के बारे में कहा जाता है कि इस फूल के मुख्य भाग में देवी मां का वास होता है और इस फूल के अंगों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का समावेश होता है। इसीलिए ये देवी मां को सबसे प्रिय है...

राशि के अनुसार उपाय...

1. मेष राशि : इस राशि के जातकों अपनी राशि के दोष को दूर करने के लिए लाल रंग के फूल देवी मां को अर्पित करने चाहिए।

2.वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को सुगंधित फूलों को अर्पित करना चाहिए।

3. मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को सफेद रंग के फूलों को माता को अर्पित करना चाहिए।

4. कर्क राशि : इस राशि के जातक देवी मां को पीले फूल चढाकर अपनी राशि का दोष दूर करने का प्रयास कर सकते हैं।

5. सिंह राशि : इस राशि के जातक लाल रंग के फूल दुर्गा मां को अर्पित करें।

6. कन्या राशि : इस राशि के जातक बैंगली रंग के फूल माता को अर्पित करें।

7. तुला राशि : इस राशि के जातकों को पीले रंग के फूलों से मां की पूजा करनी चाहिए।

8. वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक अड़हुल फूल दुर्गा मां को अर्पित करें।

9. धनु राशि : इस राशि के जातक दुर्गा मां को रंग-बिंरगे फूल अर्पित करें।

10. मकर राशि : इस राशि के जातकों को दुर्गा मां को सफेद रंग के फलों को अर्पित करना चाहिए।

11. कुंभ राशि : इस राशि के जातक लाल रंग के फूलों से देवी मां की पूजा करें।

12. मीन राशि : इस राशि के जातक बैंगनी रंग के फूलों से दुर्गा मां की पूजा करें।

Published on:
04 Aug 2020 05:19 pm
Also Read
View All