Gupt Navratri: मां दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा पर्व नवरात्रि साल में 4 बार आती है। इनमें से दो प्रत्यक्ष नवरात्रि और दो अप्रत्यक्ष नवरात्रि यानी गुप्त नवरात्रि आती हैं। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में गुप्त साधना करनी चाहिए। साथ ही इसमें मां दुर्गा के 9 स्वरूप की जगह इनकी दस महाविद्या की आराधना होती है, बाकी नियम प्रत्यक्ष नवरात्रि जैसे ही हैं तो आइये जानते हैं गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त क्या है और दस दिन पूजा का कैलेंडर क्या है (Gupt Navratri Calendar) ।
Gupt Navratri Kalash Sthapana best time: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार साल में 4 बार मां दुर्गा की पूजा का पर्व नवरात्रि आती है। इसमें चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं, इसमें मां पार्वती के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और प्रायः गृहस्थ इसमें आराधना करते हैं। जबकि माघ और आषाढ़ की नवरात्रि, गुप्त नवरात्रि कही जाती है। प्रायः तांत्रिक और अघोरी इसमें दस महाविद्या की साधना करते हैं।
मान्यता है इससे सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। साथ ही इस नवरात्रि में आराधना के बारे में किसी और से मन की बात शेयर करने पर उसका फल निष्फल हो जाता है। दोनों तरह की नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा और पार्वती की आराधना शुरू करने से पहले शुभ समय में कलश स्थापित करते हैं, बाकी नियम एक से हैं। आइये जानते हैं कब शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, कलश स्थापना मुहूर्त क्या है।
आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का प्रारंभः शनिवार 06 जुलाई 2024 को सुबह 04:26 बजे
आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का समापनः रविवार 07 जुलाई 2024 को सुबह 04:26 बजे
नवरात्रि की शुरुआतः शनिवार, 6 जुलाई 2024
आषाढ़ नवरात्रि कलश स्थापना डेटः प्रतिपदा, शनिवार को 6 जुलाई 2024
गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना सामान्य मुहूर्तः सुबह 05:40 बजे से 10:10 बजे तक
घटस्थापना मुहूर्त की अवधि (Kalash Sthapana Best Time): 04 घंटे 30 मिनट
ये भी पढ़ेंः
Abhijit Muhurt In Gupt Navratri: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां दुर्गा की कलश स्थापना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त अभिजित मुहूर्त माना जाता है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 में कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक है। इस तरह प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त 54 मिनट का है। इस मुहूर्त के बीच कलश स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू करना शुभ फल देने वाला है। खास बात यह है कि इस बार गुप्त नवरात्रि में त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। इस शुभ योग का समय रविवार 7 जुलाई सुबह 04:26 बजे से सुबह 04:48 बजे तक है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि: शनिवार, 6 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि : रविवार, 7 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि : सोमवार, मंगलवार 8 और 9 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि : बुधवार, 10 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि : गुरुवार, 11 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथिः शुक्रवार, 12 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथिः शनिवार, 13 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि अष्टमी तिथिः रविवार, 14 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि नवमी तिथिः सोमवार 15 जुलाई 2024