धर्म-कर्म

लहसुन प्याज का राहु से है खास रिश्ता, जानें इनके रंगों के पीछे की पौराणिक कहानी

Lahsun pyaj ki utpatti kaise hui: हिंदू धर्म में हर घटना, वस्तु की उत्पत्ति के पीछे कोई न कोई कहानी बताई जाती है। जैसे बेल के पेड़ की उत्पत्ति माता पार्वती के पसीने की मंदराचल पर्वत पर गिरी बूंद से माना जाता है तो आइये जानते हैं लहसुन प्याज से रिश्ता और इनके रंगों की पौराणिक कहानी क्या है।
less than 1 minute read
Aug 12, 2024
Lahsun pyaj ki utpatti kaise hui
लहसुन प्याज का राहु से है खास रिश्ता, जानें इनके रंगों के पीछे की पौराणिक कहानी

लहसुन प्याज की उत्पत्ति की कहानी

Lahsun pyaj ki utpatti kaise hui: पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला तो उसको पीने को लेकर देवताओं और असुरों में विवाद हो गया। इस बीच एक असुर इसे लेकर भाग गया, जिससे भगवान विष्णु मोहिनी रूप धारण कर वापस लाए। साथ ही इसे देवताओं और असुरों में बांटने के लिए दो पंक्तियों में बैठा दिया।

इसके बाद मोहिनी रूप धरे भगवान विष्णु जब अमृत बांटने लगे तब एक राक्षस राहु को आभास हुआ कि कहीं दानवों का नंबर आते-आते अमृत खत्म न हो जाए। इस पर राहु अपनी पंक्ति से उठकर देवताओं की पंक्ति में बैठ गया। लेकिन राहु की इस हरकत को सूर्य और चंद्र ने पहचान लिया और उन्होंने भगवान विष्णु को इसका इशारा कर दिया।


इधर, राहु के मुंह में अमृत की बूंद जा चुकी थी, लेकिन जब तक अमृत की बूंद राहु के गले से नीचे उतरती। पंक्ति बदलने और नियम तोड़ने से नाराज भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र की मदद से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। इससे राहु के शरीर के दो टुकड़े हो गए। राहु के सिर के हिस्से को राहु और धड़ को केतु कहा जाने लगा।


कथा के अनुसार राहु का सिर धड़ से अलग होने के बाद राहु के मुंह से उसका लार धरती पर आ गिरा। इससे लहसुन की उत्पत्ति हुई और उसका रंग सफेद हुआ। वहीं धड़ से केतु का खून धरती पर गिरा, इससे प्याज की उत्पत्ति हुई और इसका रंग लाल हुआ। चूंकि राहु के लार और केतु के रक्त से इनकी उत्पत्ति हुई, इसलिए इससे अजीबोगरीब गंध भी निकलती है।

इसमें तामसिकता पैदा हुई और इनका सेवन करने से आवेग और आक्रोश बढ़ता है। इसी कारण इन्हें खाना अच्छा नहीं माना जाता।