धर्म-कर्म

Lord Parashuram secrets: परशुराम इतने बड़े तपस्वी फिर क्यों काट दिया अपनी मां का गला, जानिए रहस्य

Lord Parashuram secrets: भारतीय ग्रंथों और महाकाव्यों में महर्षि जमदग्नि और उनकी पत्नी रेणुका की कथा का विशेष स्थान है। इसका उल्लेख मुख्य रूप से महाभारत में भी मिलता है।

less than 1 minute read
Dec 06, 2024
Lord Parashuram secrets

Lord Parashuram secrets: भगवान परशुराम की कथा ग्रंथों और महाकाव्यों में विशेष रूप से वर्णित हैं। क्योंकि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। परशुराम का क्रोध किसी से छुपा नहीं है। मान्यता है कि इन्होंन क्रोध में आकर पृथ्वी का 21 बार क्षत्रियों से विहीन कर दिया था। यह अधर्मियों को तल्काल दंड देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परशुराम ने अपनी ही मां गला क्यों काट दिया था? अगर नहीं जानते तो यहां जानिए यह रोचक कहानी।

पिता की आज्ञा का पालन

परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे। एक दिन रेणुका नदी के तट पर जल लेने गईं। वहां उन्होंने गंधर्वों को जलक्रीड़ा में रमण करते देख लिया। यह देखकर उनके मन में भी काम भावना जाग गई। जब रेणुका जल लेकर आश्रम वापस लौटीं, तो महर्षि जमदग्नि को अपनी योग शक्तियों से यह बात पता चल गई। उन्होंने इसे एक महान अपराध माना। जमदग्नि ने रेणुका के इस अंश को शुद्ध करने का निर्णय लिया।

इसके बाद महर्षि जमदग्नि ने अपने पुत्रों अपनी का वध करने की आज्ञा दी। लेकिन उनके चारों बड़े पुत्र ने इस कठोर आदेश का पालन करने से मना कर दिया। परंतु परशुराम ने पिता की आज्ञा को सर्वोपरि मानते हुए अपनी मां का गला काट दिया।

पुनर्जीवन और आशीर्वाद

महर्षि जमदग्नि परशुराम की कर्तव्यनिष्ठा को देखकर खुश हुए। महर्षि जमदग्नि ने उनसे वरदान मांगने के लिए कहा। परशुराम ने अपनी मां के पुनर्जीवन का वरदान मांगा लिया। महर्षि ने अपनी योग शक्तियों से रेणुका को जीवित कर दिया।

Published on:
06 Dec 2024 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर