धर्म-कर्म

Mahananda Navami 2023: माता लक्ष्मी की पूजा में राशि अनुसार करें उपाय, बरसेगी मां की कृपा

महानंदा नवमी 2023 व्रत आज है। माता लक्ष्मी के भक्तों को राशि अनुसार चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे माता लक्ष्मी के उपाय (Mata Lakshmi Upay) आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे।

2 min read
Jan 29, 2023
rashi anusar upay

Mahananda Navami 2023 Date: महानंदा नवमी भरणी नक्षत्र में शुरू हुई है। यह 29 जनवरी 2023 को सुबह 9.09 बजे से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को सुबह 10.14 बजे तक रहेगी। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।


महानंदा नवमी 2023 व्रतः पुरोहितों के अनुसार महानंदा नवमी व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान भक्तों को राशि अनुसार फूल चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ये उपाय करने चाहिए।


मेषः इस राशि के जातक को महानंदा लक्ष्मी पूजा के दिन माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और चुन्नी चढ़ानी चाहिए।


वृषः वृष राशि के जातक को महानंदा लक्ष्मी पूजा के दिन महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
मिथुनः महानंदा नवमी के दिन मिथुन राशि के जातकों को कन्याओं को हलवा खिलाना चाहिए, और उन्हें तोहफे देने चाहिए।


कर्कः इस राशि के जातक को घर और कार्यस्थल पर आज के दिन महालक्ष्मी यंत्र रखना चाहिए और इसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए।
सिंहः आज के दिन सिंह राशि के जातक को दफ्तर में महालक्ष्मी यंत्र रखना चाहिए और उसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए।


कन्याः महानंदा नवमी के दिन कन्या राशि वालों को महालक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
तुलाः इस राशि के जातक को महानंदा नवमी की पूजा के वक्त सफेद कपड़े पहनने चाहिए।
वृश्चिकः इस राशि के जातक को महानंदा लक्ष्मी पूजा के दौरान महालक्ष्मी मंत्र का जाप करते हुए हवन में 108 बार आहुति डालनी चाहिए।
धनुः महालक्ष्मी पूजा के दौरान धनु राशि वाले कथा जरूर पढ़ें।


मकरः महानंदा लक्ष्मी पूजा के बाद मकर राशि वालों को जरूरतमंदों को चने का हलवा खिलाना चाहिए।
कुंभः मां लक्ष्मी की पूजा के बाद कुंभ राशि वालों को श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए। साथ ही घर और दफ्तर दोनों जगह इस श्रीयंत्र को स्थापित करें।
मीनः इस राशि के जातक को नवमी के दिन मंदिर में सफेद रंग की मिठाई दान करनी चाहिए।

Updated on:
29 Jan 2023 01:06 pm
Published on:
29 Jan 2023 01:04 pm
Also Read
View All