धर्म-कर्म

Paush Purnima 2025: कब है पौष पूर्णिमा, जानिए शुभ समय और महत्व

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा के दिन को पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।

2 min read
Dec 26, 2024
Paush Purnima 2025
Paush Purnima 2025

Paush Purnima 2025: हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व है। यह पौष माह के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि के दिन पड़ती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप से अपनी ज्योति बिखेरता है। यही वजह है कि इस दिन भक्त धार्मिक अनुष्ठानों और स्नान-दान के लिए शुभ मानते हैं।

2025 में पौष पूर्णिमा की तिथि और समय


हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल 2025 को पौष पूर्णिमा तिथि यानि 13 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर शुरु होगी। वहीं अगले दिन 14 जनवरी 2025 को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए पौष पूर्णिमा 13 जनवरी यानि दिन सोमवार को होगी। इस शुभ अवसर पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष पूर्णिमा के पर्व पर स्नान का विशेष महत्व है। इस दनि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक पवित्र स्नान किया जाएगा।

पौष पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक अनुष्ठान: इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और व्रत करने से विशेष फल मिलता है।


स्नान-दान: ऐसा माना जाता है कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है।


माघ मास की शुरुआत: पौष पूर्णिमा के बाद माघ मास का आरंभ होता है, जो स्नान और तप के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।


सत्यनारायण व्रत कथा: इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा सुनने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
कैसे करें पूजा?

  1. सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करें।
  2. भगवान विष्णु की पूजा करें और उनकी आराधना में तिल, चावल और फल अर्पित करें।
  3. दान-पुण्य करें, विशेष रूप से अन्न, वस्त्र और तिल का दान शुभ माना जाता है।
  4. ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों की मदद करें।