धर्म-कर्म

Kadamb Ka Phool: इस फूल के उपाय से पूरे होने लगेंगे काम, लक्ष्मीजी का मिलेगा आशीर्वाद

kadamb ke phool ke upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व है, और किसी भी पूजा में फूलों का महत्व सबसे अधिक है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय एक फूल ऐसा है, जिससे भाग्य का उदय हो जाता है।
2 min read
Oct 15, 2024
kadamb ke phool ke upay

kadamb ke phool ke upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व है, और किसी भी पूजा में फूलों का महत्व सबसे अधिक है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय एक फूल ऐसा है, जिससे भाग्य का उदय हो जाता है। साथ ही लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से घर में धन समृद्धि बढ़ती है, बशर्ते उपाय करते वक्त कोई टोंके ना।

भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है कदंब फूल

भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है कदंब फूल कदंब भारत और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके फूलों का रंग आमतौर पर पीला-नारंगी या सुनहरा होता है। यह भगवान कृष्ण से जोड़ा जाता है। मान्यता है यमुना किनारे कदंब के पेड़ों के नीचे भगवान कृष्ण मुरली बजाया करते थे। इसे भगवान कृष्ण और अन्य देवी देवताओं को चढ़ाने से मनोवांछित फल मिलते हैं। इसके वास्तु संबंधित उपाय भी लाभकारी माने जाते हैं।

आइये जानते हैं कदंब के फूल के उपाय (kadamb ke phool ke upay)

1. वास्तु शास्त्र की मान्यता के अनुसार कदंब के वृक्ष को घर के आंगन में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बनता है। यदि आप अवसाद या तनाव से ग्रस्त हैं तो कदंब के फूलों की सुगंध उसे कम करती है।

2. कदंब के फूल भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय थे। इसी कारण जन्माष्टमी पर कदंब के फूलों से भगवान कृष्ण की पूजा उनको प्रसन्न करती है। इस विशेष पूजा से भक्त को विशेष फल मिलता है, लक्ष्मी जी की भी कृपा मिलती है। इसलिए भगवान कृष्ण की पूजा में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

3. कदंब का फूल न केवल भगवान कृष्ण को प्रिय है, यह फूल माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को माता लक्ष्मी को चढ़ाने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है। भक्त को धन, समृद्धि और खुशहाली मिलती है। माता लक्ष्मी की पूजा में कदंब के फूल की माला चढ़ाना चाहिए।

4. कदंब के पेड़ों का जुड़ाव भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से रहा है। इसलिए लाइफ में कदंब के फूल का प्रयोग प्रेम संबंधों में सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने में भी मददगार बनता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। गुरु की कृपा से ज्ञान, समृद्धि और भाग्य में सकारात्मक फल मिलते हैं।

Updated on:
15 Oct 2024 04:35 pm
Published on:
15 Oct 2024 04:30 pm